रोहतक : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के प्रति एकजुटता का ऐलान किया है। संघ ने हड़ताल की मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए 16 अप्रैल को सुबह 3 घंटे काम बंद करने का ऐलान किया है। फायर के कर्मचारियों ने दो दिन 12 व 13 अप्रैल तक हड़ताल बढ़ाई।यह निर्णय शनिवार को कर्मचारी भवन, रोहतक में आयोजित नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा व फायर कर्मियों के संयुक्त राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लिया गया।
सम्मेलन में इसके अतिरिक्त 20 व 21 अप्रैल को काले बल्ले लगाए जाएंगे और 24 व 25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन 27 व 28 को क्रमिक भूख हड़ताल व 1 व 2 मई की दो दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल करने का भी एलान किया गया है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में
नगर पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों और अग्निशमन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान शास्त्री व महासचिव मांगेराम तिगरा तथा हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंदर सिन्द, महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि संघ सभी कच्चे/ठेकों में लगे कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत तौर से सरकार के नाम पेटिशन तैयार कर भेजी जाएगी।
शास्त्री ने कहा कि पालिका कर्मचारी और अग्निशमन कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए सरकार ने मजबूर किया है । उन्होंने सरकार पर सफाई कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पूर्व में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया से सफाई कर्मचारियों को बाहर कर सामाजिक भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की घोषणा कर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी कही बात से पीछे हटना भी सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर कर्मचारियों की मांगों का तुरंत प्रभाव से समाधान नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण नैन कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने पालिका एवं फायर कर्मचारी के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का तत्परता से समाधान करें। सरकार द्वारा यदि शीघ्र अतिशीघ्र मांगों का समाधान नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भी फायर और पालिका कर्मचारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगा।
कन्वेंशन को अन्य के अलावा वरिष्ठ नेता रमेश तुषामड, कोषाध्यक्ष महेंदर संगेलिया, संग़ठनकर्ता राजपाल, राजेश बागड़ी, परषोत्तम दानव, सुखदेव सिंह, सुरेश देवी, पूनम, अनूप चिंडालिया आदि ने भी सम्बोधित किया।

