Wednesday, April 1, 2026
Homeदेशहरियाणा में निकाय चुनाव का एलान, 2 मार्च को मतदान, 12 मार्च...

हरियाणा में निकाय चुनाव का एलान, 2 मार्च को मतदान, 12 मार्च को नतीजे आएंगे

हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को मददान वहीं 12 मार्च को नतीजे आएंगे। 11 से 17 फरवरी तक नामांकन होगा। पूरे प्रदेश चुनाव की घोषणा होते आचार संहिता लागू हो गई है।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होने हैं। इसके अलावा अंबाला और सोनीपत में उपचुनाव होने हैं। 21 नगर पालिकाओं के भी चुनाव होंगे।

मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। सभी जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। रीपोलिंग 9 मार्च को होगी। 12 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी।

RELATED NEWS

Most Popular