Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकमहर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 'यूनिफेस्ट ' 18 नवंबर...

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल ‘यूनिफेस्ट ‘ 18 नवंबर से

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल ‘यूनिफेस्ट 2024’ आगामी 18 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

एमडीयू के निदेशक युवा कल्याण डा. प्रताप राठी ने बताया कि इस तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

बुधवार को  यूनिफेस्ट 2024 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभिक बैठक का आयोजन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में किया गया। निदेशक युवा कल्याण डा. प्रताप राठी के संयोजन में इस बैठक में यूनिफेस्ट 2024 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, बैठक में आयोजन सम्बन्धित दायित्व निर्वहन बारे चर्चा की गई।

इस बैठक में प्रो. दिव्या मल्हान, डॉ. प्रभाकर वर्मा, डॉ. राकेश मरवाह, डॉ. सोनू देहमीवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. हरिकेश सहरावत, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, केएल भाटिया शामिल हुए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular