Friday, September 20, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए होगा सेवाओं का विस्तार

MP News, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए होगा सेवाओं का विस्तार

MP News, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर की स्वशासी संस्था की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए 7 दिन में मास्टर प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सा महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में आगंतुक मरीज़ों की संख्या, प्रदाय चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमवाय अस्पताल सहित इससे जुड़े अन्य अस्पतालों के जीर्णोद्धार, विस्तार, विकास एवं इन्हें अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा।

एमवाय अस्पताल में 100 बेड का नया ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नई सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों की बेड संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कैंसर अस्पताल को विस्तारित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एमवाय अस्पताल मालवा सहित पूरे मध्य भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और बेहतर से बेहतर ईलाज मिले इसके लिए सुविधाओं का विस्तार अत्यंत जरूरी है। रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के लिए भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, एमटीएच अस्पताल, क्षय रोग निदान अस्पताल सहित अन्य अस्पताल संबद्ध हैं। प्रस्तावित विकास कार्यों पर 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular