Sunday, September 29, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, उत्तम सिंह और चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान...

MP News, उत्तम सिंह और चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर का नाम एक अद्वितीय गायिका के रूप में देदीप्यमान है। उनके नाम से प्रदान किये जाने वाले सम्मान समारोह में आज पांच पीढ़ी बैठी नजर आ रही है।

उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव और संघर्ष के बावजूद संगीत के क्षेत्र में ऐसी अद्वितीय पहचान बनाई जो पीढ़ियों तक अविस्मरणीय रहेगी। उनके जीवन के विविध पक्ष और जीवटता उनकी आवाज में सुनाई देती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लता दीदी ने कई पीढ़ी के गायकों के साथ सुमधुर गीत गाये। माँ सरस्वती को हमने न देखा और न सुना है, लेकिन लता दीदी की सुमधुर आवाज को सुन कर हमें साक्षात वीणा वादिनी का अहसास और स्पंदन होता है।

उनकी जीवटता और उनके जीवन की यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने स्वर साधना कर अनुपम ख्याति प्राप्त की। उनके गीतों ने आजादी के पहले और उसके बाद के कालखंड में अपनी विशिष्ट छाप जनमानस पर छोड़ी है।

उन्होंने अपने सुमधुर गीतों की विविधता से अलग पहचान दिलाई और कलाकारों के हक के लिये भी लड़ाई लड़ी। लता दीदी ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का भाई-बहन का रिश्ता था।

पंजाब, मानसून सीजन के दौरान मंडी बोर्ड के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

लता दीदी के सम्मान में उनकी अंतिम यात्रा में वे स्वयं पहुंचे। उन्होंने कहा कि हॉउस ऑफ कॉमन में प्रस्तुति देकर भारत का गौरव लता दीदी और सुश्री के.एस. चित्रा ने बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह से सुप्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह एवं पद्मश्री से सम्मानित पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा की स्वर साधना को यह सम्मान प्रदान करते हुए वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा दोनों कलाकार संगीत के विश्वविद्यालय के रूप में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लता मंगेशकर सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशक उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायिका के.एस.चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने श्री सिंह एवं सुश्री चित्रा का शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं 2 लाख रुपए सम्मान राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular