Saturday, August 29, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News, इंदौर में बारिश में सड़कों पर जल निकासी प्रबंधन के...

MP News, इंदौर में बारिश में सड़कों पर जल निकासी प्रबंधन के लिए दिए निर्देश

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुँचते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इंदौर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद जल भराव की स्थिति संबंधी जानकारी ली।

कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि अचानक हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए नगर निगम इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण उचित एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी सहित सभी विधायक, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular