Thursday, October 24, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, आज होगा गौवंश वन्य विहार हिनौती का लोकार्पण और ...

MP News, आज होगा गौवंश वन्य विहार हिनौती का लोकार्पण और भूमि-पूजन

MP News, हिनौती में 1 हज़ार 303 एकड़ में गौवंश वन्य विहार विकसित हो रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आज गौवंश वन्य विहार हिनौती में विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। गंगेव जनपद पंचायत के हिनौती ग्राम में 1 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से 1 हज़ार 303 एकड़ में गौवंश वन्य विहार विकसित किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बेसहारा गौवंशों के संरक्षण के लिए हमेशा से ही चिंतित रहें हैं। रीवा शहर में बेसहारा घूमने वाले गौवंशों को संरक्षण देने के लिए उन्होंने सर्वप्रथम लक्ष्मणबाग में गौशाला का निर्माण करवाया।

हिनौती गौवंश वन्य विहार को बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की तरह ही विकसित किया जायेगा। हिनौती गौवंश वन्य विहार में 65 लाख 64 हज़ार रूपये की लागत से बनाये गये दो गौ-शेड का लोकार्पण और 30 लाख 42 हज़ार रूपये की लागत से 2 गौ-विश्राम सड़क, 21 लाख 92 हज़ार रूपये की लागत से चारागाह क्षेत्र की तार फेंसिंग, 15 लाख 16 हज़ार रूपये की लागत से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकास तथा 4 लाख रूपये लागत के सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शिलान्यास होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular