Saturday, August 29, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News, मुख्यमंत्री यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण...

MP News, मुख्यमंत्री यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए अनुबंधित एजेंसी से कार्य पूर्ण करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना” के लिए 919 करोड़ 94 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

पहले इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति 598 करोड़ 66 लाख रुपये थी, जिसमें कान्ह नदी के दूषित जल को 16.70 किलोमीटर की भूमिगत क्लोज डक्ट के माध्यम से उज्जैन शहर की सीमा के बाहर कालियादेह के पास क्षिप्रा नदी में प्रवाहित करने का प्रस्ताव था। इस कार्य के लिए मेसर्स वेंसर उज्जैन प्रोजेक्ट के साथ 15 मार्च 2024 को 479 करोड़ 89 लाख रुपये का अनुबंध किया गया था, जिसे सितम्बर 2027 तक पूर्ण करना है।

पंजाब, सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 72 शिक्षक प्रशिक्षण के लिए जाएंगे फिनलैंड

साथ ही, दूषित जल को पवित्र क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए क्लोज डक्ट के एलाईंमेंट में परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन के तहत 18.5 किलोमीटर कट/कवर एवं 12 किलोमीटर टनल का प्रस्ताव किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप परियोजना की लागत 321 करोड़ 28 लाख रुपये की वृद्धि के साथ 919 करोड़ 94 लाख रुपये हो गई है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना से न केवल उज्जैन शहर की जल गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि सिंहस्थ-2028 के दौरान पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular