Tuesday, September 17, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, ओलम्पिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से सीएम यादव...

MP News, ओलम्पिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से सीएम यादव ने की मुलाकात

MP News, पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक -2024 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे।

पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूजा ओझा, क्याकिंग- केनाईंग और कपिल परमार ब्लाईन्ड जूडो में प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

बता दें कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular