Tuesday, September 17, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, सीएम ने किया नर्मदा नियंत्रण मंडल की गतिविधियों की समीक्षा

MP News, सीएम ने किया नर्मदा नियंत्रण मंडल की गतिविधियों की समीक्षा

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत नर्मदा नियंत्रण मंडल की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा जी के प्रमुख घाटों पर जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश में सिंचाई के साधनों के विस्तार का कार्य निरंतर हो। केंद्र सरकार से ऐसे कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, राज्य मंत्री द्वय वी. सोमन्ना और राजभूषण चौधरी से जल संरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है।

मध्यप्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रदेश के दो बड़े नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती काली सिंध परियोजना के क्रियान्वयन के विषयों पर भी निर्णायक बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि किसानों को सस्ते दाम पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए जल विद्युत के नए स्रोत विकसित किए जाएं। वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों का उपयोग भी किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि हमने नर्मदा से काफी कुछ लिया है। हम नर्मदा जी को कुछ देने का भी सोचें। सभी सार्वजनिक घाट स्वच्छ और सुंदर हों इसके लिए प्रशासनिक अमले और आमजन को सजग रहना है।

जन श्रद्धा के विभिन्न स्थानों को विकसित किया जाए। आमजन की उपयोगिता के अनुरूप घाटों के अलावा नदी के पास स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को भी सुविधायुक्त बनाया जाए। नर्मदा परिक्रमा करने वाले यात्रियों के लिए शेड आदि बनाए जाएं।

जन अभियान परिषद और अन्य स्वैच्छिक संगठन परिक्रमावासियों के लिए अन्य सुविधाओं के विकास के लिए प्रयास करें। वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular