Friday, August 7, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News, मुख्यमंत्री यादव का उद्योगपतियों को आमंत्रण, प्रदेश में निवेश का...

MP News, मुख्यमंत्री यादव का उद्योगपतियों को आमंत्रण, प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें कोलकाता में आयोजित एक रोड-शो में कहीं, जिसमें लगभग 700 डेलिगेट्स और कई देशों के कांसुलेट एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के साथ सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है।” उन्होंने भारतीय उद्यमशीलता को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बताया और कहा कि शासन की सकारात्मक सोच और अनुकूलता से ही विकास संभव है।

उन्होंने विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों जैसे रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, ऊर्जा और पर्यटन के लिए प्रदेश में पर्याप्त संभावनाएं बताईं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों को लचीली और समावेशी बताया, जो उद्योगों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।

हरियाणा में 8 अक्टूबर के बाद ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ होगी शुरू,महिलाओं को मिलेंगे हर माह 2100 रुपये

समिट का शुभारंभ डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीआईआई के प्रेसीडेंट संजीव पुरी, मध्यप्रदेश बिरला ग्रुप के एमडी संदीप घोष, और टाटा स्टील्स के एम.डी. संदीप कुमार जैसे प्रमुख उद्योगपति भी उपस्थित थे। यह समिट प्रदेश के संतुलित आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जिससे निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular