Sunday, October 6, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, 51वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 जुलाई से

MP News, 51वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 जुलाई से

MP News, जनजातीय संग्रहालय, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिये एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिये प्रतिमाह “लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा” में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन “शलाका” नाम से किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार, 3 जुलाई से भील समुदाय की चित्रकार शिवाबाई भाबोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।

आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं अगर आपको भी 43 की उम्र में 23 का लगना हैं तो,43 की उम्र में 23 के लगते हैं शाहिद कपूर, नाश्ते में खाते हैं ये 2 साउथ इंडियन फूड

51वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 3 से 30 जुलाई, 2024 (मंगलवार से रविवार) तक संचालित रहेगी। भीली चित्रकार शिवाबाई भाबोर का जन्म मध्यप्रदेश के जनताजीय बहुल झाबुआ जिले के एक छोटे से गाँव झेर (तहसील-कल्याणपुर) में हुआ था। उन्होंने अपनी चित्रकारी से जनजातीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों को उकेरने का सराहनीय प्रयास किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular