Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
दूध की नई कीमतें गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होंगी। कंपनी के इस फैसले का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।
मदर डेयरी ने दूध की अलग-अलग श्रेणियों के दाम बढ़ाए हैं। नई दरों के मुताबिक, फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है।
बढ़ोतरी के बाद कीमतें…
- फुल क्रीम दूध (पाउच): 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।
- टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।
- टोंड दूध (थोक वितरण): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।
- डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।
- गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।
आम परिवारों की बढ़ेगी परेशानी
दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के खानपान में इसकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे घरेलू खर्च पर पड़ता है। खासकर उन परिवारों को ज्यादा परेशानी हो सकती है, जहां रोजाना कई लीटर दूध की खपत होती है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होने के बाद ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।
मई 2026 में भी बढ़ाए गए थे दाम
मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बदलाव किया था। वहीं, इससे पहले अप्रैल 2025 में दूध के दाम संशोधित किए गए थे। अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं का मासिक बजट प्रभावित होने की आशंका है।

