Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणाझज्जररोहतक में चल रही है सबसे ज्यादा अवैध पीजी, IG ने जारी...

रोहतक में चल रही है सबसे ज्यादा अवैध पीजी, IG ने जारी किये ये निर्देश

- Advertisment -

रोहतक जिले में 72, झज्जर में 40, भिवानी में 27 तथा चरखी दादरी में दो पीजी संचालित हो रहे हैं, इनमें रोहतक में गैर पंजीकृत 45, झज्जर में 11, भिवानी में 27 तथा चरखी दादरी में दो पीजी आवास अवैध रूप से संचालित मिले हैं।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक रेंज के IG राकेश आर्य की ओर से करवाई गई एक जांच में यह खुलासा हुआ है कि रेंज के चार जिलों में 141 चल रहे हैं पीजी में से 85 अवैध हैं। रोहतक में सबसे ज्यादा पीजी अवैध हैं। आलम यह है कि रिपोर्ट में सामने आया है कि भिवानी व दादरी में एक भी पीजी पंजीकृत नहीं है, जबकि रोहतक में सबसे ज्यादा 45 पीजी व झज्जर में 11 पीजी अवैध संचालित मिले हैं।

आईजी राकेश आर्य ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पेइंग गेस्ट का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। आईजी राकेश आर्य ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी पीजी संचालकों के लिए पेइंग गेस्ट आवास का पुलिस वेरिफिकेशन होना अनिवार्य है। जांच में पता चला है कि रेंज के अंतर्गत चारों जिलों में 141 पीजी संचालित हो रहे हैं, जिनमें से मात्र 56 पीजी आवास पंजीकृत हैं। जबकि 85 गैर पंजीकृत पीजी का संचालन किया जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक रोहतक जिले में 72, झज्जर में 40, भिवानी में 27 तथा चरखी दादरी में दो पीजी संचालित हो रहे हैं, इनमें रोहतक में गैर पंजीकृत 45, झज्जर में 11, भिवानी में 27 तथा चरखी दादरी में दो पीजी आवास अवैध रूप से संचालित मिले हैं। रोहतक में 27 व झज्जर में 29 पंजीकृत पीजी मिले हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular