Wednesday, September 9, 2026
Homeहरियाणारोहतकखिलाड़ियों के लिए एक और अवसर : खेल उपलब्धियों के पुरस्कार व...

खिलाड़ियों के लिए एक और अवसर : खेल उपलब्धियों के पुरस्कार व छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि बढ़ी

रोहतक : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-2024 के तहत दिनांक 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान की खेल उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय/ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता /प्रतिभागी खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार तथा छात्रवृति प्रदान करने हेतु पूर्व वर्षो की तरह आवेदन आमांत्रित किये गये थे, जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी। इस दौरान आवेदन करने से वंचित रहे प्रदेश के खिलाड़ियों को आवेदन के लिए एक और अवसर प्रदान कियाा गया है। ऐसे खिलाड़ी 10 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि पुरुस्कार व छात्रवृति के लिए आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाइट WWW.haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र खिलाड़ी पूर्ण रूप से आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आगामी 10 जनवरी 2025 को सांय 5 बजे तक स्थानीय सोनीपत रोड स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी खिलाड़ी का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular