Monsoon Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य कई राज्यों से बुधवार को मानसून की विदाई हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों से वापस चला गया है। अब, कोटा और उदयपुर डीवीज़न के कुछ हिस्सों से ही वापसी बाकी है।
हरियाणा के 21 जिलों से मानसून की विधिवत विदाई हो चुकी है। आज राज्य में केवल यमुनानगर को छोड़कर, मानसून लगभग पूरे राज्य से वापस चला गया है। साथ ही साथ पंजाब के लगभग 92% हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून वापस चला गया है। इस साल मानसून पर अल-नीनो का साया साफ तौर पर देखने को मिला। हरियाणा में इस मानसून सीजन में कुल 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान राज्य में 413.0 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से -23 फीसदी कम हुई है। जिला पलवल को छोड़कर शेष हरियाणा के सभी जिलों में सामान्य से नीचे बारिश हुई है। कुल मिलाकर इस साल मानसून की परफोर्मेंस कमजोर बनीं रहीं।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली से बुधवार को मानसून अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस साल अल-नीनो परिस्थितियों की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली कमजोर मानसून परिस्थितियां देखने को मिलीं।हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर अल-नीनो ने मानसून की सुर-ताल और मौसम वैज्ञानिकों का गणित को बिगाड़ दिया। इस साल मानसून की शुरुआत से लेकर मानसून की विदाई तक लगातार मानसून गतिविधियां में अनियमितता देखने को मिलीं पूरे सीजन में मानसून लड़खड़ाता रहा।

