Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : धूं-धूं कर जली स्लीपर बस, 9...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : धूं-धूं कर जली स्लीपर बस, 9 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

गौतमबुद्ध नगर : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे पर दुख जताया है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट डालकर लिखा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना से मन बेहद व्यथित है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा, बुधवार देर रात्रि को थाना जेवर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस पर एक बस रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 32 पी ए 8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से मोहोबा की ओर जा रही थी, तभी बस में अचानक से आग लगी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारी व स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर व 4 फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतः बुझा दिया गया तथा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। कुल 20 से 25 लोगों को उसमें रेस्क्यू किया गया। घटना में 9 व्यक्ति बस के अंदर जलने व दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले हैं। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों के शिनात का प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

RELATED NEWS

Most Popular