Saturday, May 17, 2025
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों...

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आने वाले  तीन चार दिनों में सम्पूर्ण इलाके में लगातार मानसून बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने और डिप्रेशन अब दक्षिणी राजस्थान तक पहुंच गया है और कम दबाव प्रणाली में कमज़ोर हो गया है। जिसकी वजह से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। हालांकि मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान पर स्थित है परन्तु डिप्रेशन मौसम प्रणाली की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं अपना आगाज किये हुए हैं

वहीं  आने वाले 2 और 3 दिनों के दौरान राजस्थान और उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। बुधवार सुबह से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील, बादलों की आवाजाही से और मानसून गतिविधियों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलीं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular