महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU Rohtak) द्वारा आयोजित महिला हैंडबॉल इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2025-26 में एमकेजेके कॉलेज रोहतक विजेता बना।
टूर्नामेंट में एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीआरजीसी, सोनीपत की टीम ने कड़ा मुकाबला करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जीवीएम, सोनीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एमडीयू की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम होती हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

