Tuesday, August 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकमंत्री कृष्ण लाल पवार की अधिकारियों को दो-टूक : हर परिवेदना समिति...

मंत्री कृष्ण लाल पवार की अधिकारियों को दो-टूक : हर परिवेदना समिति में रहना अनिवार्य, नहीं तो करेंगे सस्पेंड

  •  जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजित
  •  बैठक के एजेंडे में शामिल 13 शिकायतों में से 8 शिकायतों का किया मौके पर निपटारा

रोहतक : हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री व भू-गर्भ मंत्री कृष्ण लाल पंवार (Krishan Lal Panwar) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा जनता की शिकायतों का सही ढंग से निपटारा करें। अधिकारी काम करेंगे तो मिलेगा सम्मान, नहीं तो सस्पेंड होगा।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक के एजेंडे में 13 शिकायतें शामिल थी, जिनमें से सुनवाई के दौरान आठ शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा अन्य पांच शिकायतों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थानीय ओमेक्स सिटी निवासी यशवीर की शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर निगम के आयुक्त, रोहतक के उपमंडलाधीश, तहसीलदार, जिला नगर योजनाकार एवं नगर निगम की कार्यकारी अभियंता की समिति गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।खनन एवं भू-गर्भ मंत्री कृष्णलाल पंवार ने स्थानीय शास्त्री नगर निवासी जयपाल सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पेयजल पाईपलाइन का कार्य जल्दी पूर्ण करवाएं और सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार पाईपलाइन भी डाली जाए। उन्होंने बलियाणा निवासी अंकित कुमार की फ्लैट से संबंधित शिकायत की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित वन अधिकारी तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को नोटिस जारी करने को कहा।

उन्होंने स्थानीय तेज कालोनी निवासी मंजू की बकाया मुआवजा राशि से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा इस मामले को स्वयं देखेंगे तथा उपायुक्त द्वारा रिकवरी की स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में मोखरा निवासी संजय, समचाना निवासी मिंटू, गढ़ी बोहर व गढ़ी माजरा निवासीगण, निगाना निवासी सुरेश कुमार, भालौठ निवासी नरेंद्र सिंह, आसन निवासी राममेहर, स्थानीय गोहाना रोड निवासी अशोक व स्थानीय शास्त्री नगर निवासी लेफ्टिनेट कर्नल शमशेर सिंह, एकता निवासी गोपाल सिंह की शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा, रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक व महम के विधायक बलराम दांगी ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं विकास एवं पंचायत मंत्री के समक्ष रखीं।

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने विकास एवं पंचायत मंत्री तथा जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular