Sunday, June 30, 2024
Homeउत्तर प्रदेशHaryana Weather : मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,...

Haryana Weather : मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पूरे हरियाणा में होगी झमाझम बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather :  दिल्ली में भारी बारिश के साथ चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के शेष जिलों में जल्द मानसून आ जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि  शुक्रवार को मानसून ने लम्बी छलांग लगाकर बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के सभी इलाकों को कवर कर लिया है। इसके अलावा सम्पूर्ण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून की धमाकेदार आगाज हो गया है। साथ ही साथ आज चंडीगढ़, हरियाणा एनसीआर दिल्ली,पूर्वी राजस्थान, और उत्तरप्रदेश में भी मॉनसून ने जबरदस्त तरीके से दस्तक दे दी है। शनिवार तक मॉनसून सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए पूर्वी हरियाणा और पंजाब के भागों में आगे बढ़ जाएगा।

अभी हरियाणा में काफी स्थानों पर केवल छिटपुट बूंदा-बांदी ही हुई है और अनेक स्थानों पर अभी सूखा है। परन्तु जल्दी ही सम्पूर्ण इलाके में मानसून की तारतम्यता देखने को मिलेगी। शुक्रवार (आज) को उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण और मध्य राजस्थान में मॉनसून की हल्की से मध्यम बारिश बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी। शनिवार से धीरे-धीरे सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जबरदस्त मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी साथ ही साथ आने बाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में यानी 1-2 जूलाई तक सम्पूर्ण इलाके पर छा जाएगा। इस दौरान बारिश की धमाकेदार झमाझम बारिश से आने वाले दिनों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की भी संभावना बन रही है।

वहीं दिल्ली भारी बारिश के साथ लगातार मौसम में बदलाव और पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी नमीं वाली हवाओं और प्री मानसून गतिविधियों ने सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular