Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकमहम विधायक बलराज कुंडू ने की नई पार्टी की घोषणा, इस दिन...

महम विधायक बलराज कुंडू ने की नई पार्टी की घोषणा, इस दिन जारी होगा मेनिफेस्टो और पार्टी का निशान

- Advertisment -

एक नवंबर को जींद में पार्टी की बड़ी रैली का आयोजन होगा जिसमे पार्टी का निशान, झंडा, पदाधिकारियों की घोषणा और मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा।

- Advertisment -

रोहतक। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने नई पॉलिटिकल पार्टी का आज एलान कर दिया है। कुंडू ने अपनी नई पार्टी का नाम हरियाणा जनसेवक पार्टी (हजपा) रखा है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को जींद में पार्टी की बड़ी रैली का आयोजन होगा जिसमे पार्टी का निशान, झंडा, पदाधिकारियों की घोषणा और मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा।

इस दौरान कुंडू ने दावा किया है कि हरियाणा में उनकी नई पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर आएगी। बता दें कि 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने मनोहर सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन 2020 में सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद कुंडू ने नारनौल के नांगल चौधरी से 26 जनवरी को पदयात्रा शुरू कर लोगों से नई पार्टी को लेकर रायशुमारी की थी। इस दौरान वह पदयात्रा के जरिए 90 विधानसभा में पहुंचे थे। अब नई पार्टी का गठन किया।

आपको बता दे बलराज कुंडू ने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों का भी जमकर विरोध किया था। इसके बाद बलराज कुंडू के घर आईटी डिपार्टमेंट की रेड भी पड़ चुकी है। रोहतक में उनके आवास पर यह रेड हुई थी। इसके बाद से वह लगातार हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर हमलावर दिखाई देते हैं।

बलराज कुंडू कह चुके हैं कि नई पार्टी से चुनाव कहां और कितनी सीटों पर लड़ा जाएगा इस बारे में लोगों की राय लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी सोच हरियाणा की जनता को नया विकल्प देने की है और इसी मुहिम में जनता की राय से जनप्रतिनिधि को विधानसभा में भेजेंगे। साथ ही नई पार्टी गठन के बाद किसी पार्टी से गठबंधन को लेकर कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular