Monday, March 30, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU की बेटियों ने रचा इतिहास : बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य...

MDU की बेटियों ने रचा इतिहास : बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

रोहतक :  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की महिला 3×3 बास्केटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पहली ही भागीदारी में कांस्य पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

टीम के प्रबंधक डॉ. मस्त राम (सहायक प्राध्यापक, पं. नेकी राम शर्मा कॉलेज, रोहतक) रहे, जबकि कोच के रूप में विकास हुड्डा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। टीम की खिलाड़ी सोनी, अंकुश, समीक्षा और रवीना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, संघर्ष और खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

ये खिलाड़ी यूटीडी रोहतक, एमकेजेकेएम रोहतक और टीकाराम कॉलेज सोनीपत से हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि एमडीयू में खेलों के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में यह टीम और भी बड़े मुकाम हासिल करेगी।

बता दें कि यह प्रतियोगिता सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित हुई, जहां एमडीयू की खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित की।

RELATED NEWS

Most Popular