Thursday, October 29, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ने बढ़ाई बीएड-एमएड दाखिले की अंतिम तारीख, कॉलेजों को सूची जमा...

MDU ने बढ़ाई बीएड-एमएड दाखिले की अंतिम तारीख, कॉलेजों को सूची जमा कराने के लिए 12 नवंबर तक का समय

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड, एमएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है। पहले यह तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित थी।

डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. राजेश पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय ने संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों को भी दाखिला प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब कॉलेज फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिल विद्यार्थियों की सूची 12 नवंबर तक डीन, सीडीसी कार्यालय में जमा करा सकेंगे। पहले इसके लिए 3 नवंबर अंतिम तिथि थी।

विद्यार्थियों के बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य

विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, सभी संबद्ध कॉलेजों को विद्यार्थियों की सूची हार्ड कॉपी के साथ ईमेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में भी जमा करानी होगी। सूची में विद्यार्थियों के बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य है। दाखिला फीस केवल बैंक खाते के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रॉस्पेक्टस में निर्धारित अन्य नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। सभी संबंधित कॉलेजों को निर्धारित समय सीमा में दाखिला संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular