Sunday, September 20, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU Result : एमडीयू रोहतक ने 35 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

MDU Result : एमडीयू रोहतक ने 35 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने मई-2026 में आयोजित एमएससी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर (नियमित एवं री-अपीयर) की 35 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एमएससी बायोकेमिस्ट्री (द्वितीय सेमेस्टर), केमिस्ट्री (द्वितीय सेमेस्टर), एनवायरनमेंट बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), एनवायरमेंटल साइंस (द्वितीय सेमेस्टर), फॉरेंसिक साइंस (द्वितीय सेमेस्टर), फूड टेक्नोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), माइक्रोबायोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), जूलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर) रेगुलर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि री-अपीयर के तहत एमएससी एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी (तृतीय सेमेस्टर), बायोकेमिस्ट्री (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), बायोटेक्नोलॉजी (तृतीय सेमेस्टर), बायोइन्फॉर्मेटिक्स (तृतीय सेमेस्टर), बॉटनी (तृतीय सेमेस्टर), केमिस्ट्री (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), कंप्यूटर साइंस (तृतीय सेमेस्टर), एनवायरनमेंट बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), एनवायरमेंटल साइंस (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), फॉरेंसिक साइंस (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), फूड टेक्नोलॉजी (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), माइक्रोबायोलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर), माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर), फिजिक्स (तृतीय सेमेस्टर) तथा जूलॉजी (द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर) के परिणाम भी जारी किए गए हैं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular