Friday, August 14, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU : बीएड, एमएड में एडमिशन के लिए 15 सितम्बर तक करें...

MDU : बीएड, एमएड में एडमिशन के लिए 15 सितम्बर तक करें आवेदन

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 में बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन तथा एमएड स्पेशल एजुकेशन रेगुलर पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ा दी है।

एमडीयू की कालेज ब्रांच शाखा ने इस बारे परिपत्र जारी कर बताया कि ऑनलाइन चॉइस फीलिंग एंड लॉकिंग 17 सितंबर तक होगी तथा कैटेगरी वाइज प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 19 सितंबर को डिस्प्ले की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट 27 सितंबर को जारी होगी।

प्रथम काउंसलिंग 29 सितंबर को, दूसरी काउंसलिंग 8 अक्टूबर को तथा तीसरी काउंसलिंग 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular