Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिला। सम्पूर्ण इलाके में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया वहीं सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड तोड गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह से गर्मी में आमजन को ठंड का अहसास होने लगा है।
मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 6 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ कहीं हल्की कहीं मध्यम तों कहीं तेज बारिश व कहीं बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल को हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिटपुट हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी और कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। परन्तु आने वाले चार पांच दिनों तक दिन और रात्रि का तापमान सामान्य से नीचे बने रहेगा। परन्तु 15 अप्रैल से हवाओं के पैटर्न में एक बार फिर से बदलाव से पश्चिमी गर्म हवाओं से धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

