Sunday, August 16, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की...

Weather Update : हरियाणा में 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना, जानें-लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा, एनसीआर- दिल्ली इलाके में आवोहवा जहरीले प्रदूषकों की वजह अति खराब, खतरनाक अतिसंवेदनशील श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 27 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular