Wednesday, February 11, 2026
HomeदेशMausam Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में मौसम हुआ परिवर्तनशील,आसमान...

Mausam Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में मौसम हुआ परिवर्तनशील,आसमान में छाया धूल का गुबार, जानिए-आगे कैसा रहेगा वेदर

Mausam Update: हरियाणा,दिल्ली-एनसीआर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही और तेज गति से हवाएं और अंधड़ की गतिविधियां देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को रोहतक समेत कई जिलों में आसमान में बादलों के साथ धूल का गुबार छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल तक मौसम खुष्क व गर्म रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में बादलों की आवाजाही और तेज गति से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दक्षिणी हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियां देखने को मिल रही है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवाओं की दिशा पश्चिमी दक्षिणी होने से  मौसम में ये बदलाव हुआ है, इन हवाओं और बादलवाही  के कारण फतेहाबाद और सिरसा के आसपास छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिली।

30 अप्रैल तक दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

वहीं इस मौसम प्रणाली से कहीं- कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है। तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और केवल एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। 30 अप्रैल तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी और हीट वेब लू की परिस्थितियां बनी रहेगी। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर इस दौरान येलो अलर्ट जारी रहेगा।

शनिवार को हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 39.0डिग्री सेल्सियस से 43.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा दिन का तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular