Friday, July 31, 2026
Homeदिल्लीWeather : हरियाणा में अब ठंड बढ़ेगी, 28 नवंबर तक मौसम ...

Weather : हरियाणा में अब ठंड बढ़ेगी, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना, जानें- IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather : हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ अधिकतर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट देखने को मिल रही। जो सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रही है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आने वाले दिनाें में  से ठंड और बढ़ेगी। 28 नवंबर तक को प्रदेशभर का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कहीं कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular