Thursday, July 10, 2025
Homeहरियाणारोहतकसैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु का अंतिम...

सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु का अंतिम संस्कार 

रोहतक : शहीद पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु का रोहतक के रामबाग श्मशान घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि शहीद लोकेंद्र के भाई ने दी। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह व जिला सैनिक बोर्ड की सचिव गौरिका सुहाग ने भी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। सेना की टुकड़ी ने हवा में फायरिंग कर शहीद को अंतिम सलामी भी दी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चूरू में बुधवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जैट क्रैश होने पर लोकेंद्र सिंह सिंधु शहीद हो गए थे। शहीद का पार्थिव शरीर को देर सायं हिंडन एयरपोर्ट से सड़क माध्यम से रोहतक लाया गया। देव कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान से पार्थिव देह को रामबाग शमशान घाट लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु की अंतिम यात्रा में अनेक गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अंतिम यात्रा में शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु अमर रहे के नारे गूंजते रहे। अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular