Thursday, February 19, 2026
Homeपंजाबआधुनिक निर्माता-सुधारक के रूप में याद किये जायेंगे मनमोहन सिंह: रामनाथ कोविन्द

आधुनिक निर्माता-सुधारक के रूप में याद किये जायेंगे मनमोहन सिंह: रामनाथ कोविन्द

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उस समय अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाली थी जब देश आर्थिक मोर्चे पर संकट का सामना कर रहा था।

कोलकाता में एक कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद ने मनमोहन सिंह के निधन को निजी क्षति बताया और कहा कि सिंह विनम्रता के प्रतीक थे. कोविंद ने कहा, ”उन्होंने कभी कोई आपत्तिजनक, असंसदीय शब्द नहीं कहा।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिंह ने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया। कोविंद ने कहा, ”मनमोहन सिंह को एक आधुनिक निर्माता और सुधारक के रूप में याद किया जाएगा।

RJ Simran : मशहूर RJ और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, अब वायरल हो रही है क्लिप

उन्होंने मनमोहन सिंह को ‘विज्ञान और आध्यात्मिकता’ का मिश्रण बताया, जिसमें भारत के मूल्यों और परंपराओं को गहराई से आकार दिया गया था भारत में आर्थिक क्रांति लाने वाले सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

RELATED NEWS

Most Popular