Wednesday, August 5, 2026
Homeदेशगुजरात में आग की बड़ी घटना : 24 लोगों की मौत, चारों...

गुजरात में आग की बड़ी घटना : 24 लोगों की मौत, चारों तरफ मचा कोहराम

गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम गेमजोन में भीषण आग लग गई। इसमें  24 लोगों की मौत हो गई। इसमें बच्चे भी शामिल है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी विकराल थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नगर निगम और प्रशासन को आग लगने की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।सीएम ने इस घटना की जांच एसआईटी से कराने का फैसला लिया है। वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular