Thursday, August 20, 2026
Homeदिल्लीमहिला सम्मान योजना की हुई शुरुआत, इस स्कीम से ये होंगे फायदे

महिला सम्मान योजना की हुई शुरुआत, इस स्कीम से ये होंगे फायदे

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने खुद रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद रहीं। रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की थी।

रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत

बता दें कि इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में की गई थी। योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो चुनाव के बाद बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।

पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।

महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता

1. महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।
2. महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम होनी चाहिए।
3. दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।
4. अगर किसी महिला के नाम पर कोई चार पहिया वाहन है तो उसे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
5. महिला दिल्ली की निवासी और वोटर हो।
6. अगर किसी महिला ने पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान किया है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular