Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महंत कपिलपुरी बने ठगों का शिकार, अयोध्या में जमीन दिलाने...

रोहतक में महंत कपिलपुरी बने ठगों का शिकार, अयोध्या में जमीन दिलाने के नाम पर 30 लाख ठगे

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में ठग अलग अलग तरह का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। कभी रिश्तेदार बन कर तो कभी नौकरी के नाम पर लेकिन गोकर्ण तीर्थ के महंत कपिल पुरी से अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि के पास जमीन दिलाने का झांसा देकर तीन ठगों ने 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। 1 महिला सहित 3 आरोपी महंतों ने अयोध्या में जमीन बेचने के नाम पर बयाना के रूप में 30 लाख रुपए लिए थे। जब जमीन का रिकॉर्ड मांगा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल भी बंद कर लिया। जिसके बाद महंत कपिल पुरी ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाना रोहतक में दी।

महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी से चर्चा

गोकर्ण तीर्थ आश्रम के महंत कपिल पुरी महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आश्रम बनाने के लिए एक प्लॉट की आवश्यकता थी। उन्होंने इस संबंध अपने जानकार मध्यप्रदेश निवासी महंत महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी से चर्चा की। इस दौरान महंत पुरी ने बताया कि उसकी अयोध्या में जानकारी है। आरोपी महंत पुरी ने अयोध्या में प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया।

विश्वास कर जमीन खरीदने को राजी हुए महंत

उसने दूसरे महंत सिद्धनाथ से फोन पर बात कराई। इस दौरान सिद्धनाथ ने कहा कि वह राम मंदिर के नजदीक एक प्लॉट दिलवा देगा। विश्वास करके वह जमीन खरीदने के लिए राजी हो गया। इस जगह का महंत सिद्धनाथ ने 30 लाख रुपए बयाना मांगा। रुपए जमा करवाने के बाद जमीन देने की बात कही।

जमीन का विवरण मांगा तो करने लगे टाल-मटोल

महंत कपिल पुरी महाराज ने उनकी बातों में आकर रुपए जमा करवाने के लिए खाता मांगा तो आरोपी महंत ने अपनी शिष्या कंचन कुमारी का खाता दिया। उसमें 30 लाख रुपए जमा करवाने की बात कही। जिसके बाद दिए गए खाते में तीन ट्रांजेक्शन की। 6 फरवरी को 10 लाख रुपए, 7 फरवरी को 10 लाख और 8 फरवरी को 10 लाख रुपए जमा करवाए।

तीनों महंतों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

जब जमीन का विवरण मांगा तो आरोपियों ने एक-दो दिन में विवरण देने की बात की। चार-पांच दिन बाद दोबारा बयाना करवाने के लिए कहा तो तीनों आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल बंद कर लिया। साइबर थाना एसएचओ राजीव ने बताया कि शिकायत मिली है। तीनों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular