Friday, May 3, 2024
Homeदेशदिसंबर की शुरुआत के साथ ही बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

- Advertisment -
- Advertisment -

LPG Price Hike : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 दिसंबर यानि की आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन यह बढ़ोतरी कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत में हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत में 21 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही यहां कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत  1796.50 रुपए हो गई है।

घरेलू गैंस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं  

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस की कीमत वही है जो कि पहले की थी। लेकिन कॉर्मशियल गैस सिलेंडर का भाव बढ़ने का यह असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। गैस सिलेंडर का रेट बढ़ जाने की वजह से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर खाने पीने के समान के भाव में बढ़ोत्तरी हो जाएगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होगा।

जानिए देश के महानगरों में कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत 

देश के चार महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत की बात की जायें  तो दिल्ली में इसकी कीमत 1796.50 रुपए, चेन्नई में 1968.50 रुपए, कोलकाता में 1908 रुपए और मुंबई में 1749 रुपए है।

पिछले महीने भी हुई थी बढ़ोतरी 

बीते महीने नवंबर में भी कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला था। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 100 रुपए बढ़ गयी थी।  इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 57 रुपए की कमी देखने को मिली थी लेकिन अब यह भाव फिर बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- दूल्हे को हुआ डेंगू तो बारात लेकर अस्पताल पहुंची दुल्हन, फिल्मी स्टाइल में रचाई शादी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular