Tuesday, August 19, 2025
Homeदेशहरियाणा में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, पार्क में पड़े मिले...

हरियाणा में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, पार्क में पड़े मिले शव, कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी

हरियाणा के हांसी में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव पार्क में पड़ मिले हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक तेजवीर गांव बडाला का रहने वाला था। लड़की हांसी के पास सुल्तानपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। दोनों परिवार के लोग इस शादी से नाराज थे।  सोमवार सुबह करीब 9 बजे लाला हम चंद जैन पार्क में दोनों बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही पार्क में दहशत फैल गई।

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर डीएसपी धीरज कुमार समेत पुलिस टीम ने मौके पहुंची। इसके बाद  सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा दोनों को कितनी गोलियां लगीं हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular