Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणासोनीपतLok Sabha Election 2024 : इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा सीट...

Lok Sabha Election 2024 : इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा सीट पर उम्मीदवार किए घोषित

- Advertisment -
- Advertisment -

इनेलो ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान महिला सर्व खाप की अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया की अगुवाई में  सर्व खाप की पदाधिकारियों ने इनेलो को अपना समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन इनेलो पार्टी को दिया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारी इनेलो मुख्यालय में आए और उनकी मांगों को इनेलो के घोषणापत्र में रखने की मांग की। हम उनकी मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। पूर्व सैनिकों के लिए एक बोर्ड बनाएंगे। वन रैंक वन पेंशन में कई खामियां है जिसको पूरा करने में इनेलो इनका साथ देगी। ये लोग अग्निवीर योजना के खिलाफ हैं और हम इसे खत्म करवाने में इनका साथ देंगे। भाजपा सैनिक स्कूलों का जो निजीकरण कर रही है, इसे बंद कराएंगे। अभय सिंह चौटाला ने एक मई को कुरुक्षेत्र से नॉमिनेशन फाइल करने की भी घोषणा की।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र सुनील तेवतिया को फरीदाबाद, सेवानिवृत्त एसपी, राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित एवं द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप सिंह दहिया को सोनीपत और सिरसा से संदीप लोट को उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप लोट के पिता रामफल लोट ने 2009 में कांग्रेस की टिकट पर नरवाना से चुनाव लड़ चुके हैं। इनके दादा फकीर चंद दो बार विधायक रह चुके हैं।

अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी और जेजेपी लुटेरों का गिरोह है जिन्होंने साढ़े चार साल प्रदेश को लूटा। आज मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि कोई अर्जी आएगी तो दुष्यंत के खिलाफ जांच करेंगे। शराब घोटाले और रजिस्ट्री घोटाले की जांच हो चुकी है। अगर मुख्यमंत्री में दम है तो इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और उन लोगों के नाम उजागर करे। अब ये दोनों एक दूसरे पर भड़ास निकाल रहे हैं।  जेजेपी से नेताओं के इस्तीफे पर कहा कि पांच साल पहले कहा था कि जेजेपी नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। आज उसका नाम कोई नहीं ले रहा। भाजपा ने किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया अब किसान भाजपा के नेताओं को गांव में घुसने नहीं दे रहे।

वीरेंद्र मराठा जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उनको समर्थन देता हूं : अभय

अभय चौटाला ने कहा कि वीरेंद्र मराठा जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उनको समर्थन देता हूं। आप नेता सुशील गुप्ता पांच साल राज्यसभा के सदस्य रहे। लेकिन इन्होंने एक भी दिन किसान की बात नहीं की। कांग्रेस को लेकर कहा कि उनका कोई संगठन नहीं है। आपस में जूता परेड जारी है। एक दूसरे की विरोध कर रहे हैं। इनका लोगों से कोई सरोकार नहीं है। नवीन जिंदल को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं इनको कोयला चोर कहते थे। अब कौन सी वाशिंग मशीन है जिसमें जिंदल धुलकर कोहिनूर हो गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular