Wednesday, September 17, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक चिड़ियाघर में शेरनी सुधा ने दो शावकों को दिया जन्म

रोहतक चिड़ियाघर में शेरनी सुधा ने दो शावकों को दिया जन्म

गरिमा टाइम्स न्यूज. रोहतक। तिलियार लेक लघु चिड़ियाघर में रविवार को शेरनी सुधा ने दो नर शावकों को जन्म दिया है। जन्म देने वाली सुधा को कुछ साल पहले कुरुक्षेत्र के पीपली से लाया गया था। इसके साथ अन्य दो शावकों को भी साथ लाया गया था। अब इन दो शावकों के जन्म के बाद से शेरों के कुनबे में भी बढ़ोतरी हो गई है।

अब इन नन्हें शावकों का दीदार पर्यटक अगले माह से करने लगेंगे। शेरों के बढ़ने से पर्यटकों को भी आनंद आने वाला है। वहीं माउस डियर के लिए भी नया बाड़ा बनकर तैयार हो चुका है। अभी आइसोलेशन में माउस डियर को रखा गया है।

सोमवार को चिड़ियाघर प्रशासन की आपसी बैठक के बाद इन्हें बाड़े में लाने का फैसला किया जाएगा। इसके अलावा चौसिंगा को भी बाड़े में शामिल करने का फैसला लिया जा सकता है। मंगलवार से तिलियार पर पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने वाली है। क्योंकि जिसकों भी शावकों के बारे में पता लग रहा है। वह इन्हें देखने के लिए उत्साहित हो रहे है।

रविवार को जिस पर्यटक को भी शावकों के बारे में पता चला तो उन्हें देखने के लिए भीड़ भी लगी। लेकिन अगले माह ही पर्यटक इनका दीदार कर सकेंगे।

बाड़े भी बनकर तैयार

सुधा ने दो नर शावकों को जन्म दिया है। अन्य कई बाड़े भी बनकर तैयार हो चुके है। तिलियार पर घास की कटाई भी जारी है। जल्द ही कुछ नए वन्य प्राणियों का भी आगमन होगा। राजेश निरिक्षक, लघु चिडियाघर

RELATED NEWS

Most Popular