Friday, August 21, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के लिंक अधिकारी नियुक्त

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के लिंक अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, आयोग के सचिव की अनुपस्थिति में मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक / निदेशक को लिंक अधिकारी-| जबकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी को लिंक अधिकारी-|| नियुक्त किया है। सम्बन्धित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले लिंक अधिकारी को सूचित करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सम्बन्धित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने अथवा किसी अन्य कारण से 2 दिन से अधिक समय तक बाहर रहने अथवा अधिकारी की सेवानिवृत्ति या स्थानान्तरण के कारण स्थान होने की रिक्त की स्थिति में उस विभाग, बोर्ड या निगम का कार्य संबंधित लिंक अधिकारी देखते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular