Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशशादी समारोह में मची चीख-पुकार : दुल्हन सहेलियों संग भागी; दूल्हा भी...

शादी समारोह में मची चीख-पुकार : दुल्हन सहेलियों संग भागी; दूल्हा भी हुआ फुर्र

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह में अचनाक अफ़रातफ़री मच गई। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। सजी-धजी दुल्हन भी सहेलियों संग भागी। वहीं दूल्हा भी डरकर मैरिज हॉल से फुर्र हो गया।

 शादी में मची अफरातफरी, भागती दुल्हन।
शादी में मची अफरातफरी, भागती दुल्हन।

आलमबाग निवासी यूट्यूबर अक्षय की विक्रमनगर निवासी ज्योति के साथ शादी हो रही थी। पारा थाना इलाके के बुद्धेश्वर एमएम लॉन में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। मेहमान नश्ता कर रहे थे।

बुधवार रात को करीब 10.30 बजे लॉन में तेंदुए के पहुंचने से हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए लॉन से बाहर निकलकर यहां-वहां भागने लगे। समारोह में शामिल होने पहुंचा एक व्यक्ति छत से कूद गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान एक दरोगा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू हो पाईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular