Saturday, August 15, 2026
Homeपंजाबपंजाब में नेता डालेंगे डेरा, AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों...

पंजाब में नेता डालेंगे डेरा, AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घमासान पूरी तरह से तेज हो गई है। इन चुनावों को जीतने के लिए सत्ताधारी पार्टी हर कोशिश कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सूची में 40 नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे पहले रखा गया है। जबकि दूसरे नंबर पर मनीष सिसौदिया और तीसरे नंबर पर सीएम भगवंत मान का नाम है।

दिवाली ध्यान में रखते हुए पंजाब के कर्मचारियों को इस तारीख को मिलेगी सैलरी

इसके बाद संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक का नाम शामिल है। इसके साथ ही राज्य के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। इस बीच चार सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चबेवाल और गिद्दड़बाहा पर चुनाव होने हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular