Friday, August 14, 2026
HomeरोजगारHaryana CET के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून तक बढ़ी,...

Haryana CET के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून तक बढ़ी, शुल्क16 जून तक होगा जमा

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ग्रुप-C) के विज्ञापन संख्या 1/2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इसे 14 जून रात 11:59 बजे तक बढ़ाया गया है। साथ ही, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी अब 16 जून शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

चौहान ने स्पष्ट किया कि यह तिथि वृद्धि अंतिम है, और इसके बाद कोई भी आगे बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। अतः इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान अवश्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular