Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा आज से चालू, हाई कोर्ट का फैसला...

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा आज से चालू, हाई कोर्ट का फैसला NHAI…

पंजाब का सबसे महंगा लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, जो पिछले 45 दिनों से भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के संघर्ष के बाद लोगों के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया गया।

किसानों की मांग थी कि टोल दरें कम की जाएं, 20 किमी क्षेत्र के लोगों से बिल्कुल भी टोल न लिया जाए, लेकिन इस मामले में माननीय पंजाब एवं उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने लुधियाना प्रशासन को टोल शुरू करने के आदेश जारी किये।

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज से शुरू होने जा रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा की ओर से 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। किसानों का नेतृत्व अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल और इंदरबीर सिंह कादी कर रहे हैं।

ये 8 सब्जियां ,जिनमें अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है.जानिए इसके बारे में

इसके बाद प्रशासन ने बुधवार सुबह टोल प्लाजा शुरू कर दिया जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों की ओर से टूल प्लाजा पर इकट्ठा होने का आह्वान किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों के टोल प्लाजा पर जाने से पहले पुलिस ने किसान नेता को हिरासत में ले लिया।

पिछले 46 दिनों से टोल बंद होने से लोगों को 46 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत हुई है। किसानों की मांग है कि टोल दरें कम की जाएं। एक साल में तीन बार टोल दरें बढ़ चुकी हैं। टोल फ्री होने के बाद एनएचएआई ने हाईकोर्ट में केस दायर किया। इस मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टोल शुरू करने का आदेश दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular