रोहतक : के.वी.एम विद्यालय रोहतक के कक्षा 3 के छात्र प्रिंस ने कुरुक्षेत्र के मेडिटेशन हॉल में आयोजित 14वीं हरियाणा राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रिंस ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक जीतकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. मीना कौशिक बधाई दी।
विद्यालय के डायरेक्टर कर्मवीर मायना ने प्रिंस को बधाई देते हुए और उसकी प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन पर उसकी मेहनत, अनुशासन व समर्पण का परिणाम बताकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रिंस के पिता अनिल कुमार ने जीत पर खुशी जताई है।

