Saturday, October 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकके.वी.एम. पब्लिक स्कूल ने सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए भेजीं...

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल ने सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए भेजीं राखियां

Rohtak News : रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर के.वी.एम. पब्लिक स्कूल, लाढ़ोत रोड, रोहतक की ओर से देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां भेजी गईं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव के साथ राखियाँ तैयार कर उन्हें सैनिक भाइयों के लिए समर्पित किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि हमारे सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाते हैं। उनके लिए भेजी गई प्रत्येक राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की बहनों और बच्चों की ओर से प्रेम, विश्वास और आभार का प्रतीक है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और हमारे वीर जवानों के त्याग से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

“सीमा पर खड़े जवानों की कलाई पर बंधेगी राखी, देश की बेटियों और बच्चों की ओर से प्रेम की डोर सजेगी।” देश की बेटियों और बच्चों की ओर से प्रेम की डोर सजेगी।”विद्यालय परिवार ने सभी वीर सैनिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके साहस, समर्पण और बलिदान को नमन किया।

RELATED NEWS

Most Popular