Saturday, May 18, 2024
HomeहरियाणाKurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालयों में भी राष्ट्रीय शिक्षा...

Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालयों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू

- Advertisment -
- Advertisment -

Kurukshetra University News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कि कहा कि सभी के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूरे देश में सबसे पहले न केवल अपने कैम्पस के यूजी प्रोग्राम्स में लागू किया है बल्कि कु.वि. से सम्बन्धित महाविद्यालयों के यूजी प्रोग्राम्स में भी सत्र 2023-24 से सभी प्रावधानों के साथ लागू किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर के सभी यूजी प्रोग्राम्स में पहले ही सत्र 2022-23 से एनईपी-2020 को लागू किया जा चुका है।

प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग, प्लानिंग और मॉनिटरिंग सेल द्वारा आयोजित नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए एनईपी को लागू करना एक बहुत बड़ी चुनौती था। सबसे पहले एनईपी का करिकुलम फ्रेमवर्क जो यूजीसी द्वारा दिया था जो कि राष्ट्रीय स्तर पर लागू होने वाला फ्रेमवर्क था, उसके हिसाब से अपने सिस्टम को रिस्ट्रक्चर करना, एनईपी के अनुसार नए सब्जेक्ट को इनकारपोरेट करना, उनके लिए आर्डिनेंस तैयार करना व फिर उसको लागू करना, एक बहुत बड़ा टास्क था, जिसको हम सफलतापूर्वक कर पाए। एनईपी लगाने से पहले कुवि की एकेडमिक शाखा ने इस पर बहुत काम किया।

कुवि के आईआईएचएस में जब एनईपी को यूजी प्रोग्राम्स में जब लगाया तब करीब एक हजार विद्यार्थियों को डील कर रहे थे। इस शैक्षणिक सत्र में 2023-24 में जब हम सम्बन्धित कॉलेजों में इसे लेकर गए तो करीब 70-75 हजार विद्यार्थियों को हम डील कर रहे थे। साथ ही साथ हम विश्वविद्यालय में आईयूएमएस भी लगा रहे हैं। विद्यार्थी का पूरा लाइफ साइकिल दाखिले से लेकर पास आउट होने तक ऑनलाइन कर दिया गया है। सब हितधारकों की कड़ी मेहनत के कारण ही हम एनईपी को सबसे पहले लागू कर पाए और नैक का सर्वश्रेष्ठ ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त कर पाए।

उन्होंने कहा कि एनईपी के अनुसार हमें ऐसा एजुकेशन सिस्टम तैयार करना है जो भारतीय दृष्टिकोण, परम्पराओं और भाषाओं के अनुसार हो। एनईपी में सबके लिए पढ़ने के समान अवसर हैं। यह एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जिसमें समग्र शिक्षा प्रणाली व बहुविषयक सुविधा उपलब्ध है। हमारे विद्यार्थी केवल डिग्री प्राप्त करने वाले नहीं बल्कि संस्कारित, कौशलयुक्त व रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करें, एनईपी-2020 में सभी प्रावधान हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular