Friday, March 13, 2026
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजीसी नेट परीक्षा के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया था। अब यह परीक्षाएं 27 और 28 जून को आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को एमएससी ज्योग्राफी प्रीवियस के पेपर-4, एमए पॉलिटिकल साइंस प्रीवियस के पेपर-4, एमए एआईएच प्रीवियस के पेपर-4 व एमए एजुकेशन प्रीवियस के पेपर-4 की परीक्षा अब 28 जून को दोपहर 1.30 बजे आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एमबीए (एचएम) पार्ट-2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट की परीक्षा 3 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगी तथा इसके साथ ही एमलिब साइंस के पेपर-4 की 18 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा 27 जून को प्रात: 9.30 बजे आयोजित होगी।

RELATED NEWS

Most Popular