Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणानिवर्तमान पार्षद हरदीप सैनी संजू ने समर्थकों सहित भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस...

निवर्तमान पार्षद हरदीप सैनी संजू ने समर्थकों सहित भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

कुरुक्षेत्र। वार्ड नंबर 18 के निवर्तमान पार्षद हरदीप सैनी संजू और पूर्व पार्षद अमरीक सिंह सैनी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। गोविंदगढ स्थित हरदीप सैनी संजू के निवास स्थान पर आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने उन्हे कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

अरोड़ा ने कहा कि हरदीप सैनी संजू और उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी और उन सबका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।  इस अवसर पर साहब सिंह, मोहित सैनी, रिंकू सैनी, गगन सैनी, अनिल शर्मा, सूरज शर्मा, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, कुनाल, जरनैल सिंह ने भी कांग्रेस में आस्था जताई। इसी के साथ भाजपा ज्योतिसर मंडल के महामंत्री मोहन लाल प्रजापत किरमच, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री मुखत्यार सिंह सिंहपुरा व बिट्टू खुराना ने भी भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में किया। संजू सैनी ने कहा कि वे अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलवाने के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगें।

अशोक अरोड़ा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा पर तंज कसते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को पिंक सिटी बनाने का दावा करने वालों ने इसे बेसहारा पशुओं और गंदगी भरा शहर बना दिया है। आज कुरुक्षेत्र की सडक़ों पर घूूम रहे बेसहारा पशु लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। स्थान स्थान पर आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, गंदगी के ढेर लगे पडे हैं। जिस कारण जनता का जनीना दूभर हो गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में कुरुक्षेत्र हरियाणा में सबसे निचले पायदान पर है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular