Monday, June 9, 2025
Homeखेल जगतनिखिल ने चौथी हरियाणा जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य...

निखिल ने चौथी हरियाणा जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

हरियाणा राज्य खेल विभाग कुरुक्षेत्र बाक्सिंग सेंटर के खिलाड़ी निखिल ने चौथी हरियाणा जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इस खिलाड़ी ने प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह के साथ-साथ कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह व खिलाड़ी निखिल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाक्सिंग खिलाड़ी निखिल ने खेल विभाग कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे दूसरे खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चौथी हरियाणा जूनियर राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून से लेकर 7 जून 2025 तक रोहतक एनवीए साई सेंटर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी निखिल ने 63 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी द्रोणाचार्य स्टेडियम में लगातार अभ्यास कर रहा है और डीएसओ मनोज कुमार के दिशा निर्देशानुसार खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक सोहन लाल, चांद राम, सांवरी, सुरेन्द्र कौर,पूनम, अरूण, शिखा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular